गिरगिट में जहर होता है या नहीं

Daily Q&A: गिरगिट में जहर होता है या नहीं?

No Comments

Photo of author

By Shubham Jadhav

गिरगिट की बहुत सी प्रजतियाँ पायी जाती हैं। प्रत्येक प्रजाति विशेष श्रृंखला में अपना रंग परिवर्तित कर सकती है। गिरगिट की रंग बदलने की यह प्रक्रिया स्वचालित तंत्रिका तंत्र द्वारा नियंत्रित रंग के कणों से भरी कोशिकाओं (मेलानोफ़ोर कोशिकाओं) में कणों के फैलाव या जमाना से होती है। अधिकांश गिरगिट 17-25 सेमी लंबे होते हैं; अधिकतम लंबाई 60 सेमी तक हो सकती है। शरीर दोनों ओर से चपटा होता है; कुछ प्रजातियों में कभी-कभी घुमावदार पूछँ भी पाई जाती है। यदि गिरगिट आपको काट ले तो आपके शरीर पर क्या असर करेगा? गिरगिट में जहर होता है या नहीं इस बात को जानने के लिए आगे पढ़ते रहिये।

गिरगिट में जहर होता है या नहीं?

गिरगिट की 172 प्रजातियां पायी जाती हैं। गिरगिट जहरीले कीड मकोड़े खाते हैं। ये बहुत ही आलसी और शांत स्वभाव के होते हैं। ये इंसान को देख कर ही भाग जाते हैं। राजस्थान में गिरगिट का दिखना शुभ माना जाता है, गिरगिट का दिखना वर्षा का शुभ संकेत माना जाता है। गिरगिट में सांप जितना जहर नहीं होता। गिरगिट के काटने से कोई मर नहीं सकता फिर भी इनसे दूर रहने में ही भलाई है।

कुछ और महत्वपूर्ण लेख –

1Shares

Leave a Comment