आज के समय में मन को शांत रखना तथा काबू में रखना बहुत ही कठिन हो गया है। मन बहुत ही चंचल होता है यह बहुत ही आसानी से विचलित हो जाता है। और आज कल लोगों को मन को शांत रखने में काफी परेशानी भी होती है। आपको बतादें कि मंत्रों में काफी शक्ति होती है जो आपके मनोबल को बड़ा सकती है आपके मन को शांत रख सकती है। अगर मन को शांत न रखा जाए तो कई तरह के विचार आने लगते हैं जो चिंता, अवसाद का कारण बन जाते हैं। आइये जानते हैं कि मन को शांत रखने का मंत्र क्या है?
मन को शांत रखने का मंत्र
शिव मंत्र
”ऊँ नमः शिवाय’
प्रतिदिन रुद्राक्ष की माला लेकर 108 बार इस मंत्र का जाप करने से मन को शांति मिलती है तथा भगवान शिव् भी प्रसन्न होते हैं। यह मंत्र बहुत ही सरल है तथा आसानी से रुद्राक्ष की माला के साथ जाप किया जा सकता हैं। इस मंत्र से कष्ट भी दूर होते हैं तथा तनाव से भी राहत मिलेगी।
भगवान विष्णु का आमोघ मंत्र
”ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय”
इस मंत्र से मन को शांति मिलती है तथा भवगान विष्णु की आराधना भी हो जाती है। जिस कारण पापों का नाश होता है तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस मंत्र का जाप भी रुद्राक्ष की माला के साथ किया जाता है। तथा सूर्यास्त के बाद इस मंत्र का जाप नहीं करना चाहिए, इस मंत्र का जाप केवल सूर्यास्त के पहले ही किया जाता है।
गणेश गायत्री मंत्र का जाप
”ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात”
प्रतिदिन इस मंत्र का जाप करने से मन शांत होता है तथा मन में आने वाले विचारों पर भी रोक लगती है। इस मंत्र का जाप दिन में 108 बार किया जाता है। इस मंत्र का जाप करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं तथा आपकी सारी मनोकामनाएँ पूर्ण करते हैं। आपकी मानसिक शक्ति बढ़ती है तथा बुद्धि में वृद्धि के साथ तनाव आदि में कमी आती है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- मन दुखी हो तो क्या करे
- जब कुछ समझ न आये तो क्या करना चाहिए?
- मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं?
- गायत्री मंत्र का अर्थ, लाभ तथा सावधानियां
- जो मन को सुहाता है उसे क्या कहते हैं?
- रोज पूजा में बोले जाने वाले मंत्र