पुलिस विभाग एक ऐसा सुरक्षा बल होता है जो किसी भी देश में रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा के लिये होता है। जिस प्रकार किसी देश की बाहरी अनैतिक गतिविधियों से रक्षा के लिये सेना होती है, उसी प्रकार देश में रहने वाले नागरिकों के लिए पुलिस होती है। सभी अन्य विभाग के जैसे पुलिस विभाग में भी कई सारे पद होते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि पुलिस विभाग मे सबसे छोटा पद कौन सा होता है?
पुलिस में सबसे छोटा पद कौन सा होता है
पुलिस विभाग में बहुत सारे अलग अलग पद होते हैं जैसे- कांस्टेबल, इन्स्पेक्टर, सब इन्स्पेक्टर, DSP, DGP आदि। पुलिस में सबसे छोटा पद कांस्टेबल का होता हैं, इनके कंधो पर कोई चिन्ह नहीं होता। पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए सबसे पहले आपको शारीरिक परीक्षा पास करना होती हैं, इसके बाद आपको दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification ) के लिए बुलाया जाता है। जिसमें अधिकारियों द्वारा आपके मूल प्रमाण पत्र सत्यापित किये जाते है। यदि आपके सभी प्रमाण पत्र सही पाए जाने के बाद ही आपको सफल घोषित किया जाता है। आपका मेडिकल चेकअप भी किया जाता हैं। सभी परीक्षा में उत्तीर्ण करने पर ही आपको कांस्टेबल का पद मिलता हैं।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- Police Ko Hindi Mein Kya Kahate Hain – पुलिस को हिंदी में क्या कहते हैं
- सस्पेंड और बर्खास्त में क्या अंतर है? Suspend vs Dismiss
- सस्पेंड होने पर कितना वेतन मिलता है?
- डीएम (कलेक्टर) को कौन सस्पेंड कर सकता है?