“जल ही जीवन है।” यह बात तो आप जानते ही होंगे कि पानी बिना जीवन सम्भव ही नहीं है। हमें जीवित तथा स्वस्थ रहने के लिए पानी की जरूरत होती है। अगर हमारे शरीर में पानी की कमी होने लगती है तो हमे प्यास लगती है। आपको ये जान कर हैरानी होगी कि एक वयस्क पुरुष के शरीर में उसके शरीर के कुल भार का 65 प्रतिशत और एक वयस्क स्त्री के शरीर में उसके शरीर के कुल भार का 52 प्रतिशत तक पानी होता है। पानी हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है, यह पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलने में मदद करता है, तथा कब्ज की समस्या को समाप्त करता है, वजन नियंत्रित करने में मदद करता है, खून में ऑक्सीजन सर्कुलेशन को सुधारता है आदि। शरीर में पानी की कमी के कई लक्षण देखे जाते हैं। जैसे डिहाइड्रेशन होने पर भ्रम होना, डिहाइड्रेशन के कारण साँस की दुर्गन्ध होना, जल्दी थक जाना, कम मूत्र आना, हृदय गति बढ़ जाना आदि। आगे इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि मनुष्य को 1 दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए ?
मनुष्य को 1 दिन में कितने लीटर पानी पीना चाहिए
पुरुषों के लिए 1 दिन में लगभग 3.7 लीटर तथा महिलाओं के लिए 1 दिन में लगभग 2.7 लीटर पानी पीना आवश्यकता होती है। यदि आप इतना पानी रोजाना न पिएं तो डिहाइड्रेशन और कई प्रकार की गंभीर समस्याएं भविष्य में हो सकती हैं।
FAQs
आपने देखा होगा कि कई बार जब आप कहीं घूमकर आते हैं तो आपका सरदर्द हो सकता है। इसकी वजह डिहाइड्रेशन ही है। जब आप घूम रहे होते हैं तो आपका शरीर उस वातावरण के हिसाब से काम तो कर लेता है और उस समय आपको कुछ दिक्क्त महसूस नहीं होती। लेकिन बाद में घर आकर आपका सर दर्द करने लगता है। इसलिए आप जहां कहीं भी जाएं, पानी पीते रहिये।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- संतुलित आहार किसे कहते हैं
- योग का हमारे जीवन में महत्व पर लेख
- सबसे तेज दिमाग किस ब्लड ग्रुप वालों का होता है?
- खड़े होकर पानी पीने के नुकसान
- शुद्ध पानी का टीडीएस कितना होना चाहिए?
- मिट्टी के बर्तन में रखा पानी गर्मी में ठंडा कैसे हो जाता है?
- खाना खाने के कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए
- मानव जीवन के लिए अधिक पानी पीना लाभकारी क्यों है?
- आ गई गर्मी! जानिए क्या हैं नारियल पानी पीने के फायदे और नुकसान
- सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने के फायदे और नुकसान
- पृथ्वी पर कितने प्रतिशत पानी पीने योग्य है?