अधिकतर लोगो के साथ समस्या होती है कि उनका काम धंधे में मन नहीं लगता परन्तु काम करना बहुत जरुरी होता है चाहे आपका मन लगे या न लगे। इसीलिए हम इस आर्टिकल में कुछ ऐसे उपाय लाये हैं जिन्हें अपना कर आप अपने काम में मन लगा सकते हैं। हर किसी का एक निश्चित कार्य होता है जिसके सहारे वह पैसे कमाता है और अपनी आवश्यक वस्तुओ को खरीद पाता है और अपना जीवन व्यतीत कर पाता है।
कोई इंसान व्यापार करता है कोई जॉब करता है हर किसी का एक निश्चित उम्र के बाद अपना अपना प्रोफेशन होता है। आय का स्त्रोत होना बहुत आवश्यक है वरना आज के समय में आपका जीवन दूभर हो जाएगा। पर कई लोगो के साथ यह समस्या होती है कि उनका उनके काम में मन लगता है और यह अपने काम को अच्छे से नही कर पाते हैं। आइये जानते हैं उन तरीको के बारे में जिससे की आपका अपने काम में मन लग सकता है!
काम धंधे में मन नहीं लगता तो अपनाएं ये तरीके
अपना पसंदीदा काम ही चुने
सबसे पहले तो आपको ऐसा प्रोफेशन चुनना होगा जिसमे आपका इंटरेस्ट हो वरना आपका उस कार्य में मन लगना बहुत ही मुश्किल है। इसीलिए सही समय पर यह निर्णय कर ले कि आपको किस तरह का कार्य करना है। जिस कार्य में रूचि हो उसे लोग बड़ी निष्ठा से करते हैं।
हम स्वयं जानते हैं कि जिस कार्य में रूचि ना हो उसे करने में हम ज्यादा समय भी लेते हैं या फिर उसे अधुरा ही छोड़ देते हैं। इसलिए हमेशा पसंदीदा काम को ही चुने ताकि वह कार्य आप कर सके।
मनोरंजन है जरुरी
अपने काम के साथ मनोरंजन करना भी जरुरी है, आपके कार्य स्थल पर ऐसा वातावरण बना कर रखे यहा मनोरंजन होता रहता हो। ऐसा करने से सकारात्मक माहोल रहता है और कार्य करने में ऊर्जा भी बनी रहती है। यदि आप मनोरंजन को पूरी तरह त्याग देंगे तो कभी भी अच्छे कार्य नही कर पाएँगे।
लगातार कार्य करने से हमारा मन उदास होने लगता है उसे मनोरंजन की जरुर होती ही है। हम जहां कही भी कार्य करते हो हमारे साथ में जो भी इंसान होता है उससे साथ मनोरंजन करे ताकि न वो बोर महसूस करे ना आप।
छुट्टियां भी लें
काम को इस तरह न करे की उससे खुद को पूरी तरह बांध ले कभी कभी छुट्टियां भी ले और अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय जरुर बिताए। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा और जब आप अपने काम पर वापस जाएँगे तब आपके अंदर एक अलग ही ऊर्जा होगी और आप मन लगा कर काम कर सकेंगे।
लगातार कार्य करते रहने से हम उस कार्य के प्रति नकारात्मक भी हो सकते हैं छुट्टियां लेने से हमारे शरीर में एक नयी ऊर्जा तो आती ही है साथ ही हम उस कार्य से उबते भी नही है। छुट्टियां बिताने के बाद हमे कई बार कार्य करने में आलस जैसा लगता है पर यह केवल कुछ दिन काम न करने की वजह से होता है कुछ ही समय यह ठीक हो जाता है।
यह भी पढ़ें : काला जादू क्या होता है? एवं इसके लक्ष्ण
टाइम टेबल बनाएँ
यदि आप एक टाइम टेबल बना लेंगे तो आपको काम करने में आसानी होगी। अपने उठने के समय से ले कर सोने तक की दिनचर्या बनाले और किस समय खाना खाना है यह भी हो सके तो निश्चित कर ले। अगर आप कही पर जॉब करते है तो आपकी एक अच्छी सी दिनचर्या निर्मित हो सकती है।
अपने टाइम टेबल में व्यायाम को अवश्य रखे। बिना टाइम टेबल के काम करने का नुकसान यह भी है कि आप काम को टाल भी सकते हैं टाइम टेबल होने से आपको उस कार्य को करने के लिए एक अलग ही सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी जिससे की आप उस कार्य को ककर पाएँगे।
स्वच्छ एवं सुगन्धित वातावरण रखे
जहां आप काम करते हैं वहा सफाई का ध्यान जरुर रखे इससे आपको एक अच्छा माहोल मिलेगा और आप अपने काम से बार बार इधर उधर नही भटकेंगे। काम की जगह पर अपनी पसंद की अगरबत्ती का प्रयोग कर सकते हैं जिससे की सुगन्धित वातावरण बना रहेगा और आप का काम में भी मन लगा रहेगा।
कई बार हम यह नही जानते हैं कि इस कार्य को करने में हमारा मन क्यों नही लग रहा है इसका एक कारण वातावरण में मोजूद गंदगी भी होता है। साफ़ सुथरे कपड़े पहने, अपने जूतों को पोलिश रखे। काम पर जाने से पहले बाल, नाख़ून बराबर रखें तथा दांतो को भी साफ़ रखें।
निष्कर्ष
यह आर्टिकल पढ़ कर आप अपने मन को कार्य में लगाने में सफल हो सकेंगे साथ ही आलस को हराकर अपने लक्ष्यों को भी प्राप्त कर पाएँगे। व्यापारी हो या जॉब करने वाला इंसान उसके कुछ लक्ष्य जरुर होते है पर काम में मन ना लगने की वजह से वह प्राप्त नही हो पाते है।
कुछ और महत्वपूर्ण लेख –
- मन दुखी हो तो क्या करे – Man Dukhi Ho To Kya Kare?
- मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं?
- दो लाइन में बहुत कुछ सीखा देने वाली शायरी
- संतुलित आहार किसे कहते हैं – Santulit Aahar Kise Kahate Hain?
- महिंद्रा का मालिक कौन है – Mahindra Ka Malik Kaun Hai?